उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा विकास कार्य*

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा विकास कार्य*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा विकास कार्य*

प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

*विगत दो वर्षों की सूचना/हिसाब, कारण बताओ नोटिस/आदेश जारी होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा हिसाब – आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट*

आज के परिदृश्य को देखकर क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं सम्मानित पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट वार्ड नं01 पूरे तोरई नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ ने बताया कि नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ का विगत दो वर्षों में कराये गये कार्यों की सूचना/हिसाब उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के माध्यम से मागा गया है। आयोग द्वारा कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस/ आदेश जारी होने के बाद सूचना संबधित अभिलेखों का अवलोकन कर सूचना प्राप्त करने की बात कहने के बाद भी सूचना/हिसाब प्रदान नहीं की जा रही है। जबकि सरकार द्वारा दिया गया प्रत्येक फण्ड नियमों, शर्तों/प्रतिबन्धों के अधीन होते हैं। नियमों की अनदेखी कर कार्य कराये जाने के कारण सूचना/हिसाब देने में दिक्कत हो रही है। जमीनी हकीकत में किसी कार्य की पूर्णता का डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाया गया है। शासनादेश के माध्यम से आये फण्ड में ओवरलैपिंग ग्राम पंचायत के समय में कराये कार्यो का डीपीआर भेजा गया है और किसी कार्य को किसी दूसरी जगह कराये जाने की पुष्टि हुई है। दो वर्षो से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्यों को कम्प्लीट नहीं कराया गया है। टेन्डर प्रक्रिया में समयावधि पर सवाल खड़ा करता है। शोशलमीडिया में खुलेआम भ्रष्टाचार को उजागर किया जा रहा है। निहित स्वार्थ लोग, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यदायी संस्था द्वारा नियमानुसार कार्य न कराये जाने के कारण हमारे समाज का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। हम सब एक है। व्यवहारिकता सही लेकिन व्यवहारिकता मात्र से हमारे समाज का विकास नहीं होगा। हमारी आपकी जागरुकता से ही हमारे समाज का समुचित विकास होगा। परिवर्तन की सोच एवं नि:स्वार्थ भागीदारी से ही हमारे समाज का समुचित विकास होगा।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!