उत्सव

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का तीसरा दिन: हथीन में प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को दिया गया हाउस लिस्टिंग का प्रशिक्षण।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का तीसरा दिन: हथीन में प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को दिया गया हाउस लिस्टिंग का प्रशिक्षण।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का तीसरा दिन: हथीन में प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को दिया गया हाउस लिस्टिंग का प्रशिक्षण।

 

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

 

हथीन, 8 अप्रैल — उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस’ के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आज तीसरे दिन सफलतापूर्वक समापन हुआ। 6 से 8 अप्रैल तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 16 विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

 

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना के उद्देश्य, उसके राष्ट्रीय महत्व तथा हाउस लिस्टिंग की मूलभूत प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने की विधि, प्रपत्रों को सही ढंग से भरने तथा सटीक डेटा संग्रहण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

 

इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के प्रारंभिक उपयोग और डेटा एंट्री प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया, ताकि आगामी सत्रों में वे प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी ढंग से समझ सकें तथा कार्य को बेहतर तरीके से संपन्न कर सकें।

 

प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 की सफल एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!