उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

भयहरणनाथ धाम में कब्जा मुक्ति हेतु जारी चौथा सामाजिक सत्याग्रह संपन्न*

भयहरणनाथ धाम में कब्जा मुक्ति हेतु जारी चौथा सामाजिक सत्याग्रह संपन्न*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*भयहरणनाथ धाम में कब्जा मुक्ति हेतु जारी चौथा सामाजिक सत्याग्रह संपन्न*

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*अधिक मास में 5 से 11 जून तक होगी भागवत कथा*

*सर्व धर्म प्रार्थना से हुआ शुभारंभ*

 

प्रतापगढ. प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में कब्जा मुक्ति हेतु जारी चौथा सामाजिक सत्याग्रह भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा संपन्न हुआ. सभी सत्याग्रहियों ने उप जिलाधिकारी सदर द्वारा भूमि नाप व समस्याओं के निस्तारण हेतु 10 सदस्यीय दल का गठन हेतु आभार जताते हुए जल्द भूमि नाप की माँग की. वहीं प्रबन्ध संस्थान ने वृंदावन धाम से आये भागवत भूषण विवेक कृष्ण भरद्वाज स्वागत करते हुए अधिक मास में 5 से 11 जून तक भागवत कथा के भव्य आयोजन किया जाना तय हुआ.

भयहरणनाथ धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर के के संयोजन में आयोजित सत्याग्रह की अध्यक्षता संरक्षक अभय प्रताप सिंह ने किया. उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र ने सभी को एस डी एम सदर के द्वारा जारी आदेश की प्रति पढ़ कर सुनाया जिसे सभी ने सराहते हुए जल्द पैमाइस कराने व मनमाने पन पर नियंत्रण की माँग की. कथा व्यास विवेक कृष्ण भरद्वाज की अधिक मास में भागवत कथा भव्य से होगी जिसके संयोजन हेतु संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह को जिम्मेदारी दी गई. तय हुआ कि अगले रविवार 12 अप्रेल को पुनः सामाजिक सत्याग्रह किया जाना तय हुआ. जलयोध्या आर्य शेखर के नेतृत्व में सामूहिक सर्व धर्म प्रार्थना से सत्याग्रह की शुरुवात हुई. नवगत थानाध्यक्ष जेठवारा पंकज राय व चौकी प्रभारी राजीव वर्मा ने प्रतिभाग कर सहयोग का आश्वासन दिया.

 

प्रमुख रूप से संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य, मेला समिति उप संयोजक बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, सचिव शत्रुघन सिंह, मंदिर सचिव मुरली पांडेय , भानु प्रकाश त्रिपाठी, श्री कृष्ण मिश्र, रमेश यादव, कल्याणम संस्था के अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम तथा संजय गौतम आदि ने विशेष भूमिका निभाई.

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!