उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कुल 25 किलो गांजा, कार व नगदी के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार-*

ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कुल 25 किलो गांजा, कार व नगदी के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार-*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कुल 25 किलो गांजा, कार व नगदी के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार-*

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*➡️ थाना रानीगंज पुलिस व एएनटीएफ (मेरठ व प्रयागराज) की संयुक्त कार्यवाही में कुल 25 किलो गांजा, घटना में प्रयुक्त कार व 2530/- नगदी के साथ 02 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार-*

*➡️ उड़ीसा से गांजा खरीदकर NCR क्षेत्र में सप्लाई करने वाले तस्करों का खुलासा : वाहन के माध्यम से अंतरराज्यीय तस्करी कर करते थे खरीद-फरोख्त-*

*➡️ अंतरराज्यीय तस्कर अभियुक्तों थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीठलपुर पट्टी के पास से गिरफ्तार।*

 

*जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है ।

 

इसी क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में *थाना रानीगंज से प्रभारी निरीक्षक रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 गिरजा प्रसाद सिंह, का0 नरायन जी, का0 आशीष कुमार व एएनटीएफ थाना मेरठ से का0 रोहित, का0 कपिल रावत एवं एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट, प्रयागराज से उ0नि0 मनीष कुमार सिंह, का0 नीरज पाण्डेय* द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीठलपुर पट्टी के पास से 02 अभियुक्तों, 01. रोहित कुमार गौतम उम्र करीब 39 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अंतपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ हाल निवासी जेजे कॉलोनी बवाना थाना बवाना ईस्ट दिल्ली, 02. मेहराज पुत्र इरशाद निवासी गोहटिया खुर्द कला थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी भंगी वाली गली दल्लूपुरा थाना अशोक नगर, दिल्ली के कब्जे से *कुल 25 किलो ग्राम गाँजा नाजायज व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मारूति अर्टिगा कार व गांजा बिक्री का 2530 रूपये नगद* के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*अभियुक्तों के कब्जे से कुल 25 किलो ग्राम गाँजा नाजायज व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मारूति अर्टिगा कार व गांजा बिक्री का 2530 रूपये नगद बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना रानीगंज में मु0अ0सं0 97/2026 धारा धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।*

 

*पूछताछ का विवरण-*

अभियुक्त रोहित कुमार गौतम बताया गया कि मैं दिल्ली और आसपास में क्षेत्र में इस कार को भाडे पर चलाता था तभी से मैं गांजा की खरीद फरोख्त करने वाले लोगों के सम्पर्क में आ गया था । मेरी मेहराज से मुलाकात भी गाडी चलाने के दौरान दिल्ली में ही हुई थी, इसे मैने उडीशा से गांजा लिवाने के लिये कहा था । मेहराज ने पैसों का इन्तजाम किया और हम दोनों इस गाडी से 12 मार्च को उडीशा पहुंचे और वहां के स्थानीय व्यक्तियों से गांजा की खरीद की थी, मुझे उसका नाम नहीं पता कि किससे गांजा खरीदा था, उडीशा के गजपति जिले में मोहाना के पास में गांजा लिया था और इस गांजा को एनसीआर में मेहराज द्वारा बेचा जाना था । मैं वर्ष 2023 में इसी गाडी से गांजा के साथ मैनपुरी जिले में पकडा गया था । यह गाडी मैने वर्ष 2022 में पूर्व वाहन स्वामी इमरान से शपथपत्र पर खरीदी थी और इस गाडी पर लोन होने के कारण गाडी मेरे नाम नहीं हो सकी थी, गाडी का लोन मैने ही भरा था और पकडे जाने से बचने के लिये लोन उतरने के बाद गाडी अपने नाम नहीं करायी थी ।

 

अभियुक्त मेहराज द्वारा बताया गया कि मैं डल्लूपुरा, दिल्ली में 6-7 साल से रहता हूँ ओर कबाडी का काम करता हूँ । मेरी भाडे को लेकर रोहित गौतम से मुलाकात हुई थी और अच्छी जान पहचान हो गयी थी, रोहित गौतम ने ही मुझे उडीशा से गांजा लाकर सप्लाई करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया था और अपनी गाडी से गांजा लिवाकर लाने के लिये बोला था । रोहित गौतम के कहने पर मैंने पैसों का इन्तजाम किया और गांजा लेने के लिये उडीशा पहुंचे थे, उडीशा में गांजा लेने के लिये रोहित गौतम ने वहां पर सम्पर्क किया था और उडीशा के आदमी से गांजा खरीदा था और गाडी में लोड कराकर आ रहे थे । यह गांजा मैं डल्लूपुरा और आसपास के लोगों को बेचता ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

*01.* रोहित कुमार गौतम उम्र करीब 39 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अंतपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ हाल निवासी जेजे कॉलोनी बवाना थाना बवाना ईस्ट दिल्ली ।

*02.* मेहराज पुत्र इरशाद निवासी गोहटिया खुर्द कला थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी भंगी वाली गली दल्लूपुरा थाना अशोक नगर, दिल्ली ।

 

*बरामदगी-*

कुल 25 किलो ग्राम गाँजा नाजायज व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मारूति अर्टिगा कार व गांजा बिक्री का 2530 रूपये नगद बरामद ।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

प्रभारी निरीक्षक रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 गिरजा प्रसाद सिंह, का0 नरायन जी, का0 आशीष कुमार थाना रानीगंज प्रतापगढ़ ।

 

*एएनटीएफ थाना मेरठ-* का0 रोहित, का0 कपिल रावत ।

 

*एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट, प्रयागराज-* उ0नि0 मनीष कुमार सिंह, का0 नीरज पाण्डेय ।

 

बयान-

जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है।

 

आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर — 6307363107 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!