उत्तर प्रदेशक्राइम

थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त के दायें पैर में गोली लगी व 01 अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार-

थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त के दायें पैर में गोली लगी व 01 अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार-

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त के दायें पैर में गोली लगी व 01 अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार-

 

*➡ थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत चंदीपुर हंसी पुलिया के पास थाना कोहंडौर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के दायें पैर में गोली लगी व 01 अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया ।*

 

*➡ घायल अभियुक्त अंकित सरोज को ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है-*

 

*➡ अभियुक्तों के कब्जे से लूटे हुए एंड्रायड मोबाइल फोन, चोरी की मोटर साइकिल R15 व अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया-*

 

दिनांक 02.12.2025 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत हाथसरा के पास में मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गये । उक्त प्रकरण में थाना कोहंडौर पर मु0अ0सं0 196/25 धारा 304(2) बीएनएस बनाम 03 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

 

*घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, तकनीकी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।*

 

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 07.12.2025 को *अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के पर्वेक्षण में सर्विलांस व स्वॉट टीम के सहयोग से थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनंजय राय मय पुलिस बल द्वारा* थाना क्षेत्रान्तर्गत चंदीपुर हंसी पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान R15 मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित शातिर *अभियुक्त अंकित सरोज पुत्र लल्लन सरोज निवासी लोहिया नगर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष के दायें पैर में गोली लगी* व 01 अभियुक्त रोहित पुत्र राजदेव ग्राम मणिपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।

 

*अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 05 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल R15, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना कोहंडौर में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*

 

*घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

01. अंकित सरोज पुत्र लल्लन सरोज निवासी लोहिया नगर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष ।

02. रोहित पुत्र राजदेव ग्राम मणिपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष ।

 

*पुलिस टीम-*

थानाध्यक्ष धनन्जय राय मय हमराह थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ ।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!